|
|
|
वर्षावन जल चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं।
वर्षावन जल चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, "जल चक्र जो हाइड्रोलोजिक साइकल के नाम से भी जाना जाता है, पृथ्वी की सतह पर, इसके ऊपर, और इसके नीचे जल की निरंतर गतियों का वर्णन करता है।"
जल चक्र में वर्षावन की भूमिका है, वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया के माध्यम से वातावरण में जल को मुक्त करना। (जहां वे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान अपनी पत्तियों से पानी को मुक्त करते हैं)। यह नमी वर्षा के बादलों के निर्माण में योगदान देती है जो वर्षावन में जल को फिर से मुक्त कर देते हैं। अमेज़न (Amazon) में, पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का जल चक्र 50-80% नमी को बरकरार रखता है।
जब जंगलों को काट दिया जाता है, वातावरण में जाने वाली नमी की मात्रा कम हो जाती है, और इससे वर्षा में कमी आती है और कभी कभी सूखा पड़ जाता है।
इस दस्तावेज की प्रिंट या किसी अन्य माध्यम से मुक्त वितरण के लिए सहमति यहां दी गयी है, बताया गया है कि mongabay.com इसका स्रोत है।
Mongabay.com का उद्देश्य है वन्य जीवन और वन्य भूमि में रूचि बढ़ाना और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना। जब तक कि अन्यथा विनिर्दिष्ट न हो, साइट पर सभी सामग्री रेट ए. बटलर (Rhett A. Butler) के द्वारा लिखी गयी है।
|
|